फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अनियंत्रित कार साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार खड़े ट्रक में घुसी, तीन घायल

Thu, 11 Dec 2025 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में छात्रा के पैर टूट गए, तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खमौहरा गांव निवासी वर्तमान में ब्रह्मनगर मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक गिरिजा शरण तिवारी (55) अपनी शिक्षामित्र पत्नी ज्योत्सना और बड़े भाई जानकी शरण (60) के साथ तिंदवारी थाना क्षेत्र के सुनहरी गांव से अपने बहन के घर से गुरुवार को दोपहर कार से लौट रहे थे।

विज्ञापन


कार सवार कस्बे के बांदा रोड नेशनल हाईवे पर कच्ची सड़क के पास पहुंचे तो सामने से कॉलेज से घर जा रही हस्तम गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा लक्ष्मी देवी की साइकिल में अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से छात्रा साइकिल से उछलकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी।

उसके पैर टूट गए। उधर, छात्रा को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा घुसी, जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शिक्षामित्र ज्योत्सना गंभीर घायल हो गईं, जबकि कार चालक गिरिजा शरण को मामूली चोट और भाई जानकी शरण का पैर टूटने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव व कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी भेजा, वहां से गंभीर हालत में छात्रा और शिक्षामित्र सहित जानकीशरण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चार पहिया वाहन चालक गिरिजा शरण ख़मौहरा के जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं वही पत्नी भी उसी गांव में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षामित्र हैं। ग्राम प्रधान दिनेश और ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें