फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : दो बच्चे पानी भरे गड्ढे में गिरे, एक की मौत, मामा के घर में रहकर करता था पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड में खेलते समय दो बच्चे पानी भरे गड्ढे में गिर गए, उनके एक की मौत हो गई। दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, पिछले 24 घंटे में डूबने से दूसरी मौत है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी गोसन का सात वर्षीय पुत्र नाजूम अपने मामा बबेरू के घर तिंदवारी रोड निवासी हसन के यहां रहकर पढ़ता था। बुधवार की शाम अपने ममेरे भाई रेहान (6) पुत्र हसन के साथ खेल रहा था। तभी पैर फिसलने से नाजूम गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने में रेहान भी पानी मे चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा और दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने नाजूम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेहान का इलाज जारी है। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, करीब 24 घंटे पूर्व बिलगांव गांव में भी सात वर्षीय बच्चे की छोटे तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दो दिन में यह दूसरी डूबकर मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है मुहल्ले के लोगों ने घर में मिट्टी डालने के गड्ढे खोदे थे। बारिश का पानी इसमें भर गया था। इसी से हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें