फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को रौंदा…मौत, आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने लगाया जाम; समझाने में जुटी पुलिस

Wed, 15 Oct 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम लगाए परिजनों व ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने जूनियर हाईस्कूल जा रही एक 12 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, काजीटोला के मजरा कबीरपुर निवासी कोमल पुत्री ओम प्रकाश बुधवार सुबह आठ बजे कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जा रही थी। तभी काजीटोला पुलिस चौकी के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर जाम लगा हुआ है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें