फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मथुरा में हुई अश्लील हरकत की रिपोर्ट दर्ज न होने पर किन्नर ने डीएम कार्यालय के बाहर खाया जहर, भर्ती

Sat, 23 Aug 2025 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

किन्नर ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवकों ने बहन के घर मथुरा ले जाकर अश्लील हरकत की। पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही थी। इसी कारण जहर खाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्लील हरकत की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो आहत किन्नर ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय किन्नर ने बताया कि 15 अगस्त को गांव के ही दो युवक उसे अपनी बहन के घर मथुरा ले गए थे। दोनों युवकों ने उसके साथ वहां अश्लील हरकतें की। उसके जेवर छीन लिए। विरोध किया तो बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप मढ़ दिया। मथुरा से वापस आने पर 17 अगस्त को उसने जसपुरा थाने में तहरीर दी तो आरोपियों ने उसके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इससे वह आहत था।

विज्ञापन


उसने अपनी शिकायत रजिस्ट्री के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को भेजी। सुनवाई न होने पर वह शनिवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी से शिकायत करने गया था। जिलाधिकारी के थाना दिवस में होने के चलते उसने आहत होकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर शहर कोतवाल बलराम सिंह ने किन्नर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया कि किन्नर उल्टियां कर रहा था, उन्होंने उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया है।

जसपुरा थाना इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल मथुरा बता रहा है, उसे वहीं रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए थी। दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी का प्रकरण संज्ञान में आया था। उन्हें किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें