अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे बच्चे
- फोटो : amar ujala
बांदा के अटल आवासीय विद्यालय अछरौड़ में वायरल संक्रमण की चपेट में आने से 40 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बाल रोग विभाग के डॉक्टर आरके गुप्ता ने उनका उपचार किया। घटना की सूचना मिलने पर सीएमओ, सीएमएस और अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना। सभी बच्चों की ओपीडी जांच के बाद उन्हें वापस विद्यालय भेज दिया गया। विद्यालय के फार्मासिस्ट महेश गुप्ता ने बताया कि 40 से 50 बच्चे बीमार हुए हैं। सीएमओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है।