फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, फंसकर 40 मीटर तक घिसटे, एक की मौत

Thu, 19 Jun 2025 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवकों को गुरुवार को दोपहर सामने से आए टेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार टेलर में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसटते चले गए। एक युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरे को गंभीर हालत में तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान बेंदा विवेक सिंह ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट के मजरा भैरम पुरवा निवासी रोहित (19) व सुमित वर्मा (20) गुरुवार को दोपहर तिंदवारी से बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


तभी बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छापर गांव के पास सामने से आए टेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक समेत टेलर में फंसकर करीब 40 मीटर तक घिसट गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घायल रोहित को जिला अस्पताल रेफर किया है। सुमित दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करता था। हादसे से पिता तुलसीदास व मां माया का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें