फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: आवारा कुत्तों का आतंक…मासूम बच्चे को नोचकर मार डाला, ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

Wed, 23 Jul 2025 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मृतक मासूम के पिता ने बताया कि दुकान से लौटते समय आवारा कुत्तों ने बच्चे के ऊपर हमला करके उसको घसीट ले गए। उसके गले में बेरहमी से काटा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरवा के मजरा पतरहा में आवारा कुत्तों ने बुधवार सुबह चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला। कुत्तों के आतंक से गांव में दहशत व्याप्त है। गांव निवासी पंकज कुशवाहा ने बताया कि बुधार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा कृष्णा (4)  बिस्किट लेने दुकान गया था।

विज्ञापन

दुकान से लौटते समय आवारा कुत्तों ने बच्चे के ऊपर हमला करके उसको घसीट ले गए। उसके गले में बेरहमी से काटा। मोहल्ले वालों की नजर जैसे ही कुत्तों पर नजर पड़ी, तब उन्होंने देखा की कुत्ते एक बच्चे को पकड़े हैं और नोच रहे थे। उन्होंने कुत्ते को मारा और लोगो की भीड़ देख कर कुत्ते बच्चे को छोड़ कर भाग खड़े हुए। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें