फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा चक्कर खाकर गिरे, मौत; शोक परेड कर शोक सलामी दी गई

Mon, 09 Feb 2026 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मृत पुलिस कर्मी को शोक सलामी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की चक्कर आने से गिर गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सोमवार को शोक परेड कर शोक सलामी दी गई।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के सराय थाना क्षेत्र के सोरोडीह गांव निवासी सूरज सिंह ने बताया कि उनके पिता एसआई धीरेंद्र सिंह (59) बांदा पुलिस लाइन में तैनात थे। यहां रविवार को ड्यूटी के दौरान वह गश खाकर गिर गए। साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह तीन दिसंबर 1987 को आरक्षी के पद पर यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। पुत्र ने बताया कि उसके पिता को कोई बीमारी नहीं थी। दो पुत्र है। घर में पत्नी गीता देवी हैं। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में मृत पुलिस कर्मी को शोक परेड में श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें