पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, कोतवाली प्रभारी विजय कुशवाहा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी अर्पित पांडे व फाॅरेसिंक टीम मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा भिड़ा हुआ मिला। धक्का देने पर वह खुल गया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मां ने पड़ोसी छह लोगों पर अपहरण कर गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया है। अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
छात्रा का शव आसरा आवास कालोनी के कमरे में पड़ा मिला है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रारंभिंक जांच में सामने आया है कि छात्रा का फतेहपुर निवासी किसी युवक से रिश्ते की बात चल रही थी। उसी लड़के के मिलने के लिए वह यहां पहुंची थी। मां ने जिन आरोपियों के विषय में बताया है उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा। - पलाश बंसल पुलिस अधीक्षक, बांदा