फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Fire: तीन गांवों के बीच लगी भीषण आग, तीन किमी तक फैली…बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Sun, 27 Apr 2025 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जसपुरा क्षेत्र के तीन गांवों के बीच भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें बुझाने में जुटी हैं, लेकिन हवा के चलते आग थमने की बजाए विकराल रूप ले रही है।
विज्ञापन
तीन गांवों के बीच लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में जसपुरा ब्लॉक के तिरहार क्षेत्र के यमुना नदी किनारे स्थित महबरा और मड़ौली कला के बीच शनिवार की देर रात खेतों में भीषण आग फैल गई। गांव के लोगों के अनुसार, ये आग दोनों गांव के बीच दो से तीन किलोमीटर तक फैल चुकी है।

विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत मडौ़ली कला, महबरा और सबादा गांव के नजदीक शनिवार की आग ने चारों तरफ से घेर लिया है। मौके पर अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचीं हैं। बताया गाय है कि एक किसान ने शाम को खेत में पराली जलाया था। इसी के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया है।

तीन किलोमीटर के दायरे में आग ही आग
वहीं, तेज आंधी से आग चारों तरफ फैल चुकी है। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में आग ही आग दिखाई दे रही है। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। किसानों को भय है कि यदि आग तीनों गांव में बस्ती में पहुंचती है, तो स्थिति भयानक रूप ले सकती है।
विज्ञापन

आग थमने की जगह ले रही विकराल रूप
वहीं, मौके पर एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्र ,तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह किसानों को ढांढस बढ़ाने के साथ-साथ आग को ग्रामीणों की मदद व अग्निशमन की मदद से बुझाने के लिए लगे हैं, लेकिन हवा के जोर के चलते आग थमने के बजाए विकराल रूप ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें