फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मोबाइल पर युवक से बात करने के बाद छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Tue, 24 Dec 2024 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल पर युवक से बात करने के बाद 10वीं की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता की जानकारी पर पुलिस और फॉरेसिंक की टीम ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी नीतू (16) ने सोमवार की दोपहर घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। पिता राममिलन ने बताया कि घटना के समय उसकी दादी बिंदी घर के बाहर बैठी थीं। जब वह अंदर गईं तो कमरे के दरवाजे बंद होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने उन्हें व पुलिस जानकारी दी। पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। चाचा किशोरी प्रसाद ने बताया कि नीतू की मां का आठ साल पहले निधन हो चुका है। चाचा के मुताबिक, दो-तीन दिन से वह अपनी दादी से अलग कमरे में सो रही थी। उसके पास से मोबाइल फोन भी मिला है। उन्हें शक है कि वह किसी युवक से बात करती थी। युवक ने ही फोन पर उसे आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित किया है।

मोबाइल भी उसी युवक ने दिलाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नीतू अपने घर की इकलौती संतान थी। वह कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। छात्रा किसी से फोन पर बात करती थी। इसको लेकर परिजनों ने डांट दिया था। मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें