Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा गांव में अलाव ताप रही ननद-भाभी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र अमरइया पुरवा में अलाव तापते समय ननद-भाभी ट्रैक्टर की चपेट में आग गईं। इससे दोनों की मौत हो गई, जबकि हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली बबेरू क्षेत्र के अमरइया पुरवा निवासी पार्वती (45) व परसौली निवासी भाभी बिट्टी देवी (60) पत्नी भूपत घर के पास अलाव ताप रही थी।
विज्ञापन
तभी अमरइया पुरवा निवासी देव कुमार टैक्ट्रर चालू कर उसे आगे बढ़ते समय आग ताप रही महिला के ऊपर भी चढ़ गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवारीजन उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां पार्वती की उपचार के दौरान व बिट्टी देवी को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, चालक देव कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।