बांदा जिले में छिपकली गिरने से विषाक्त हुई सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में बहन ने दम तोड़ दिया। भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव की है। शुक्रवार की रात इंसाफ अली की बेटी नाजिया (12) बेटे अरमान (7) ने एक साथ भोजन किया। कुछ देर के बाद नाजिया और अरमान की हालत बिगड़ गई और बेहोशी छाने लगी। चीख पुकार मचने पर पड़ोसी भी पहुंचे। खाना खाने के बाद हालत बिगड़ने पर सब्जी के भगोने में देखा तो उसमें छिपकली के टुकड़े दिखे। पड़ोसियों ने सतर्कता बरतते हुए घर पर ही अरमान को नमक मिला पानी पिलाया, इससे उसे उल्टी होने लगी।