फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराब पार्टी में झगड़े में चली गोली, जिला बदर समेत दो गिरफ्तार, तीन पर रिपोर्ट

Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शराब पार्टी में झगड़े में गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किराए के मकान में शराब पार्टी के दौरान हमीरपुर के हिस्ट्रीशीटर जिला बदर अपराधी समेत तीन लोगों ने दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। बंदूक से फायर भी किया। इस बीच डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 23 जनवरी की रात की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के झील का पुरवा निवासी संदीप राजपूत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव निवासी मित्र हैप्पी तिवारी आया था। वह 23 जनवरी की रात शहर के सिविल लाइन में किराए के मकान में रह रहे ललित यादव से मिलने गया था। हैप्पी ने फोन करके संदीप को भी बुलाया। संदीप के मुताबिक वह अपने मित्र मौसम द्विवेदी के साथ ललित के कमरे में गया तो वहां हमीरपुर के परछठ गांव निवासी भानू परिहार व पतारा गांव निवासी रोहित यादव भी मौजूद थे।

शराब पीने के दौरान भानू परिहार उससे अभद्रता करने लगा। संदीप ने मना किया तो ललित ने अपनी बंदूक से उस पर फायर भी झोंक दिया। इस पर रोहित यादव व भानू परिहार ने संदीप व उसके मित्र मौसम के साथ मारपीट की। हैप्पी ने बीच बचाव किया। इस बीच संदीप ने डायल-112 को फोन कर दिया। पुलिस के आने पर भानू व ललित छत से कूद गए। पुलिस ने रोहित व ललित यादव को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर भानू, ललित व रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।रोहित यादव हमीरपुर से हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और जिला बदर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें