तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद
बताया कि सूचना मिली थी कि थाना मटौंध के गौरिहार रोड पर चमरहा गांव मोड पर एक व्यक्ति असलहा लिए जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसे टोका, तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व लूट के 1720 रुपये बरामद किए गए हैं।