फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…लूट-चोरी के दर्ज हैं 20 से अधिक केस

Tue, 14 Oct 2025 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई में जालौन और आटा पुलिस की संयुक्त टीम ने झांसी-कानपुर हाईवे पर 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर लूट और गैंगस्टर समेत बीस से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में जालौन कोतवाली व आटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंचे एसपी ने बताया कि अभियुक्त पर करीब बीस से अधिक मामले गंभीर धाराओं में दर्ज हैं।

विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे स्थित आटा क्षेत्र के उकासा मोड़ के पास जालौन कोतवाली पुलिस व आटा पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक से किसी घटना की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोकने प्रयास किया, तो वह भागने लगा। पुलिस ने जब पीछा किया, तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लूट-चोरी के दर्ज हैं 20 से अधिक केस
उसने अपना नाम आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी रामजी पटेल बताया।  पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, 1300 रुपये नकद और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। सूचना पर पहुंचे एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि रामजी के खिलाफ लूट, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट और पुलिस मुठभेड़ जैसे करीब बीस से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें