फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: डंपर ने मां व तीन बच्चों को कुचला, दो की मौत…दो की हालत गंभीर, चालक की तलाश जारी

Fri, 23 May 2025 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र में डंपर ने मां व तीन बच्चों का रौंद डाला। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव में सुबह छह बजे सड़क हादसा हो गया। बबेरू में रिश्तेदारी से शादी से निमंत्रण कर बोलोरे से लौटी क्योटरा गांव निवासी धनराज की पत्नी सुनैना (22) व उसके तीन बच्चों को डंपर ने कुचल दिया। चारों लोग बोलेरो से उतर कर सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन

हादसे में सुनैना की बेटी परी (पांच) व बाबू (चार) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनैना और गुड़िया को राहगीरों की मदद से पुलिस ने तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद डंपर लेकर चालक फरार हो गया। तिंदवारी थाना प्रभारी सुरेश सैनी, उपनिरीक्षक रोशनी सेंगर पीएचसी पहुंचे, घायलों का हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें