फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों समेत 20 क्वारंटीन की रिपोर्ट निगेटिव, पॉजिटिव मरीज और परिजनों समेत 67 की रिपोर्ट आना बाकी

Fri, 17 Apr 2020 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में क्वारंटीन 20 लोगों की जांच रिपोर्ट  निगेटिव आई है। इनमें तीन मेडिकल कालेज के डाक्टर भी हैं। इन सभी के सैंपल दो दिन पूर्व जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। उधर, पिछले तीन दिनों में भेजे गए 67 नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इनमें एक पॉजिटिव मरीज और उसके परिजनों की रिपोर्ट भी शामिल है।

विज्ञापन


मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि सभी 20 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इनमें महानगरों से लौटे चित्रकूट जिले के छह मजदूर भी हैं। इनके अलावा डॉ. एपी सिंह, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. मृदुल पुरवार भी शामिल हैं। उधर, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि 14 अप्रैल को 32, 15 अप्रैल को 21 और 16 अप्रैल को 14 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
 

विज्ञापन

इन सभी की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि 14 को भेजे गए सैंपल में पॉजिटिव पाए गए मरीज का चौथा सैंपल भी शामिल है। साथ ही उसके परिवार के 8 सदस्यों के नमूने भी भेजे गए हैं। बताया कि गुरुवार को शाम तक मेडिकल कालेज में कुल 20 मरीज भर्ती हैं। इनमें 4 गुरुवार को ही भर्ती किए गए हैं। इन सभी की हालत सामान्य है।

कंट्रोल रूम ने बांदा के गलत पॉजिटिव आंकड़े जारी किए
प्रदेश के कोरोना स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा बुधवार (15 अप्रैल) को जारी प्रदेशस्तरीय सूची में बांदा जिले में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस दिखा दिए, जबकि अब तक यहां मात्र दो ही केस पॉजिटिव पाए गए हैं। सूची में गलत संख्या दर्ज किए जाने पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने तत्काल स्टेट कंट्रोल रूम को अवगत कराया और इसे दुरुस्त करने को कहा।

आयुक्त के इस हस्तक्षेप के बाद तत्काल स्टेट कंट्रोल रूम में संशोधित सूची जारी की। जिसमें दो पॉजिटिव केस दर्शाए गए। गौरतलब है कि बांदा में अब तक मात्र दो पॉजिटिव मामले मिले हैं। इनमें एक निगेटिव हो चुका है। उसे मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दूसरे पॉजिटिव का चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें