फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: साबरिया मस्जिद की बाहरी दीवार पर लिखे धार्मिक शब्द, माहौल बिगड़ने से बचा

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: साबरिया मस्जिद की दीवारों पर अराजकतत्वों ने गेरुआ रंग से धार्मिक शब्द लिख दिए। जिसपर मस्जिद के मोअज्जिन समेत मोहल्लेवासियाों ने एतराज जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला।
विज्ञापन
मस्जिद की बाहरी दीवार पर लिखे धार्मिक शब्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के आजाद नगर स्थित साबरिया मस्जिद की दीवारों पर बुधवार की सुबह अराजकतत्वों ने शहर का माहौल खराब करने के लिए गेरुआ रंग से धार्मिक शब्द लिख दिए। इससे मुस्लिम बाहुल्य इलाके आजाद नगर के लोगों में आक्रोश रहा। जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस और मोहल्लेवासियों ने मिलकर लिखावट को साफ कराया गया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन




आजाद नगर मोहल्ला स्थित साबरिया मस्जिद की दीवारों में बुधवार को सुबह कुछ लोगों ने गेरुआ रंग से जय श्रीराम और सीताराम लिख दिया। मोहल्लेवासियों ने देखा तो नाराजगी जताई। मस्जिद के मोअज्जिन (अजान देने वाले) ने पुलिस को सूचना दी। कालूकुआं चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली और कुछ लोगों से बातचीत की। पुलिस ने लोगों की मदद से दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इससे माहौल बिगड़ने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ यातायात अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला है। जांच की जा रही है। धार्मिक शब्दों को मिटा दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें