फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत, दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो कारों की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी शिवकांति सिंह (56) अपने परिवार की ग्वालियर निवासी शीलू सिंह (36), शानवी सिंह (9), पुत्र शिवांश (1), जाह्ववी सिंह (5), सूबी सिंह (7), नेहा सिंह (28), नीलू सिंह (35) के साथ अपने गांव देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में भागवत कथा के आयोजन में मंगलवार को दोपहर कार से जा रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन में दूसरी कार में सवार होकर बांदा शहर के बिजली खेड़ा निवासी सुधांशु राजन (37) अपनी बहन आंबेडकर नगर निवासी अर्चना वर्मा (45) के साथ तिंदवारी से लौट रहे थे। मोड़ पर दोनों कारों में आमने-सामने साइड से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार सभी घायल हो गए। अर्चना वर्मा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जमालपुर गांव निवासी घायलों के परिजनों ने बताया कि सर्विस लेन में एक भी ब्रेकर न हाेने पर यह हादसा हुआ है। सभी का इलाज किया गया है। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें