फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: वेतन न मिलने से NHM कर्मचारियों में उबाल; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, नो पे-नो वर्क की दी चेतावनी

Fri, 13 Feb 2026 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. मिलिंद सिंह ने चेतावनी दी कि यदि हर माह की सात तारीख तक भुगतान नहीं हुआ, तो कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, बांदा के जिलाध्यक्ष डॉ. मिलिंद सिंह के नेतृत्व में 11 से 13 फरवरी तक चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों को दो माह से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी तैनात हैं, जिन्हें जुलाई 2025 से ही अपने पारिश्रमिक के रूप में मिलने वाले मासिक मानदेय का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। संगठन ने अवगत कराया है कि यदि भविष्य में प्रत्येक माह की सात तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता तो संघ जनपद के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ नो पे-नो वर्क की थीम पर कार्य बंद कर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें