फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव की है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतका नेहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवविवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने देखा तो किसी तरह कमरा खोलकर शव को फंदे से उतारा। उधर, मायके पक्ष से आए पिता ने बाइक न देने पर पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी नेहा (27) ने मंगलवार की देर शाम अपने घर के अंदर छत के छल्ले से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसका पति राजू रैदास घर के बाहर बैठा था। जब वह अंदर गया तो उसने कमरे का दरवाजा बंद पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

उसने जंगले से झांका तो नेहा को फंदे से लटका पाया। किसी तरह उसने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारा और मायके पक्ष व पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। न ही कहासुनी हुई है। उधर, मवई गांव से आए नेहा के पिता दिनेश रैदास ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी के साल भर हुआ है। पति राजू बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारता पीटता था। नशे का आदी है। इसी के चलते उसने मारपीट कर उसकी पुत्री की हत्या की है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पिता उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें