फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े

Thu, 26 Dec 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर महिला के परिजन भी आ गए। महिला ने यूपी-112 पुलिस को फोन किया तो आरोपी के परिजन आ गए। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान किया है। उधर, महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महिला ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे वह घर में सो रही थी। उसके परिजन भी अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। तभी पड़ोसी सोनू उर्फ सुधीर तिवारी उसके घर के अंदर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो उसके परिजन भी उठ गए। महिला ने यूपी-112 पुलिस को फोन किया तो आरोपी के परिजन भी घर से निकल आए। पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। उधर, महिला ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर तहरीर दी है। इसमें उसने छेड़खानी का आराेप लगाते हुए छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। महिला ने आरोपी को अपराधी प्रवृत्ति का और तमंचा साथ लेकर चलने का भी आरोप लगाया है।

घटना की जांच की गई तो पता चला कि सोनू उर्फ सुधीर तिवारी का मकान बन रहा है। उसने पड़ोसी महिला से सबमर्सिबल से पानी लिया थाश्र मोटर चलने पर बिजली का खर्चा देने की बात तय हुई थी। इसी बात को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों का विवाद हुआ था। दोनों के परिजन मौके पर आ गए थे। छेड़खानी वाली बात साबित नहीं हो सकी है। आरोपी सोनू के खिलाफ बिसंडा थाने में आईटी एक्ट में एक मुकदमा दर्ज है। महिला अब छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रही हैं। आरोपी का शांति भंग में चालान किया गया है। - सुरेश सैनी, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें