फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा नाला हादसा: ‘तेज बहाव निगल गया खुशियां', चाची-भतीजे समेत तीन की मौत, तैरकर बची चाचा की जान, सुनाई आपबीती

Wed, 26 Aug 2026 11:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मरका थाना क्षेत्र स्थित गुजेनी गांव में मंगलवार को बारिश के बाद उफनाए बहा नाले को पार कर रहे चार किसान तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में चाची कुसुमरानी, भतीजे कोमल और सिया की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य चाचा रामखेलावन ने तैरकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले मे मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार को बारिश के बाद उफनाए बहा नाले को पार करते समय चार किसान तेज बहाव में बह गए। हादसे में चाची और भतीजे समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। एक किसान ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन

ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव ढूंढ निकाले। गुजेनी गांव के किसान बहा नाले के दूसरी ओर खेती-किसानी के लिए गए थे। दिनभर हुई बारिश से नाले में अचानक बाढ़ आ गई। शाम को किसान रामखेलावन अपनी पत्नी कुसुमरानी और भतीजे कोमल के साथ लौट रहे थे।

चारों नाला पार करने के लिए तैरने लगे
उनके साथ सिया भी थीं। चारों नाला पार करने के लिए तैरने लगे, लेकिन तेज बहाव में वह खुद को संभाल न सके।  हादसे में गुजेनी निवासी कोमल (27) , चाची कुसुमरानी (30) और सिया (50) की डूबने से मौत हो गई। वहीं, चाचा रामखेलावन (35) किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोमल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। कुसुमरानी के दो पुत्र और सिया का एक पुत्र है। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि तीनों शव मिल गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

नाले पर पुल न होने से हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि गुजैनी का बहा नाला पारा और भाटी गांवों को जोड़ने वाला आम रास्ता है। नाले पर आज तक पक्का रास्ता या पुल नहीं बन सका है। बारिश के दिनों में नाले में पानी बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। घटना की जानकारी पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें