फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: यमुना नदी में बेटी को फेंकने वाली मां गिरफ्तार, 48 घंटे बाद भी शव नहीं मिला

Sun, 01 Mar 2026 09:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना नदी में अपनी पांच वर्षीय बेटी को फेंकने के 48 घंटे बाद भी बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां रुबीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार बच्ची की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के ऊसरा गांव की निवासी रुबीना (25 वर्ष) ने बीते शुक्रवार दोपहर यह घटना की थी। पति राजू से घरेलू कलह हुई थी। इसी कारण रुबीना अपनी पांच वर्षीय बेटी पिंकी को लेकर घर से निकली थी। वह बाल कटाने के बहाने घर से बाहर आई थी। उसने मरका असोथर यमुना नदी पुल से अपनी मासूम बेटी पिंकी को नदी में फेंक दिया। इस जघन्य कृत्य के बाद उसने अपनी मां को फोन पर आत्महत्या करने की बात बताई।

यह सुनकर राहगीरों ने उसे नदी में कूदने से रोक लिया। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। स्थानीय गोताखोरों ने नाव से बच्ची के शव की खोजबीन शुरू की। एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय टीम ने सर्च अभियान चलाया। किशनपुर गांव तक नदी में महाजाल और कांटा डालकर तलाशी ली जा रही है। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है। खबर लिखे जाने तक खोजबीन जारी थी। मरका थाना प्रभारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि पति राजू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पत्नी रुबीना को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें