नाना के घर आई युवती से मोहल्ले के एक युवक ने दोस्त के घर में दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध कर मां से बताने की बात कही तो उसे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर आरोपी और उसके मित्र के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मां के साथ बांदा शहर के मोहल्ले में 15 दिन पहले नाना के घर में आई थी। मोहल्ले में ही नरैनी कस्बे का 20 वर्षीय छोटू वर्मा उर्फ सलमान भी रहता था। वह युवती से परिचित था। रविवार की रात युवती को बहला कर वह अपने साथ ई रिक्शे से दोस्त सुशील वर्मा के घर बाबूलाल चौराहा ले गया। जहां एक कमरे में ले जाकर उसने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी।