मां का आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर आए और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला का कहना है कि दो अप्रैल की रात आरोपी अपने एक साथी के साथ आया और उसकी बेटी के साथ जबरन गलत काम किया। विरोध करने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव को घर के बाहर छोड़ दिया गया।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद दबाव बनाकर शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करा दिया गया। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई, जिससे मामले में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम और सीओ की निगरानी में शव को निकलवाने के आदेश दिए गए हैं। शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।