फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बाइक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Jul 2024 05:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चित्रकूट जाने के लिए निकले राजमिस्त्री को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। चित्रकूट जिले के मारकुंडी गांव निवासी रामबाबू (28) भाई श्यामदीन व भाभी सुनीता के साथ शहर कोतवाली के जमनीपुरा गांव में रहता था। पांच जुलाई को गांव जाने के लिए घर से निकला था। जमुनीपुरवा से लगे बाईपास पर पैदल वह बस स्टैंड के लिए जा रहा था।

विज्ञापन


तभी पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहां तैनात पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। छोटे भाई रामकलेश ने बताया कि घर में पत्नी गेदियां और पुत्र व पुत्री हैं। पुलिस ने मोबाइल नंबर से उन्हें जानकारी दी। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें