फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अतिक्रमण अभियान के दौरान बड़ा हादसा, पोकलैंड पर गिरा चार मंजिला मकान का मलबा, चालक गंभीर घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू में अतिक्रमण हटाने के दौरान चार मंजिला मकान का मलबा पोकलैंड मशीन पर गिर गया, जिससे चालक घायल हो गया। व्यापारियों ने प्रशासन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पोकलैंड मशीन के ऊपर पड़ा इमारत का मलबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण और चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। अतिक्रमण के दौरान चार मंजिला मकान को ढहाते समय उसका मलबा पोकलैंड मशीन के ऊपर ही गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। मामूली चोट आने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चालक का उपचार चल रहा है। वहीं व्यापारियों ने घटना को लेकर पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग को दोषी ठहराया।

विज्ञापन

कस्बे में सुंदरीकरण व चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार को तिंदवारी रोड में फैले स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी दस्ते के साथ सुबह सात बजे ही पहुंच गए। उन्होंने एक पोकलैंड और करीब आधा दर्जन जेसीबी के साथ अतिक्रमण ढहाना शुरु किया। इससे अतिक्रमण के दायरे में आ रहे दुकानदारों में खलबली मच गयी। मौके पर तमाशबीनों की बड़ी भीड़ जुट गई। बुलडोजर से ध्वस्तीकरण होते देख दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

आधा घंटे तक लोगों की सांस अटकी रही
इसी दौरान एक व्यापारी की चार मंजिला इमारत को गिराते समय अचानक मलबा भरभरा कर पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा। इससे करीब आधा घंटे तक लोगों की सांस अटकी रही। धूल का गुबार हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आनन फानन में मशीन चालक दिलीप निवासी सराय भारती को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन

बड़ा हादसा होते होते बचा
वहीं, व्यापारियों का कहना है कि उनके कारण ही बड़ा हादसा होते होते बचा। कई व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग में दरार होने के कारण गरीब दुकानदार पिस रहे हैं। इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार, सीओ सौरभ सिंह तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर, लेखपाल सहित पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह, जेई अतुल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत सहित भारी पुलिस बल एवं पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें