फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: प्रेमी युगल ने बेरी के पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, प्रेमिका की शादी तय होने के चलते उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 21 May 2025 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: प्रेमी युगल ने बेरी के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई हार की है। शव साफी के फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन
मृतक लवकेश यादव व प्रीति यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका की शादी तय होने से आहत प्रेमी युगल ने मंगलवार की रात भवई हार गांव में बेरी के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को ही प्रेमिका की छेकने की रस्म अदा की गई थी। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम और पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी लवलेश यादव ने बताया कि छोटे भाई लवकेश (20) का मोहल्ला जवाहर नगर की प्रीति यादव (18) के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


प्रीति के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। मंगलवार को वर पक्ष के लोगों ने आकर प्रीति के छेकने की रस्म अदा की थी। भाई का कहना है कि प्रीति भी लवकेश से ही शादी करना चाहती थी, पर उसके घरवाले राजी नहीं थे। मंगलवार की शाम प्रीति के घर में शादी को लेकर विवाद भी हुआ था। इससे आहत होकर दोनों आधी रात को घर से निकल गए और भवई गांव के नत्थू सोनी के खेत में लगे बेरी के पेड़ से प्रीति और लवकेश ने फंदा लगाकर जान दे दी।

बुधवार को सुबह सात बजे खेतों की ओर गए किसान राजा ने दोनों शवों को फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर सीओ अंबुजा त्रिवेदी, कोतवाल राममोहन राय, कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने लगभग एक घंटे तक जांच कर साक्ष्य जुटाए।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - अंबुजा त्रिवेदी, सीओ, नरैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें