अतर्रा। पेड़ पर चढ़कर पोल के बिजली फाल्ट बना रहे मिस्त्री को करंट लग गया। से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी पिता रामसिया ने बताया कि उसका पुत्र अजय उर्फ रज्जू कोरी (27) बिजली मिस्त्री का काम करता था। बांदा रोड निवासी चुन्नू गौतम मंगलवार को सुबह उसे बिजली बनवाने ले गया था। अजय पोल में चढ़कर फाल्ट तलाश कर रहा था। तभी पोल में करंट आने से वह उतर आया। इस पर चुन्नू ने उसे दोबारा देखने को कहा तो वह पोल के पास लगे महुआ के पेड़ से चढ़कर फाल्ट देख रहा था, तभी पेड़ से निकली 11 हजार लाइन से अजय का पैर लग गया और करंट की चपेट में आकर झुलसकर गंभीर घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. अरविंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा अविवाहित था। मां रानी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोल से बिजली बनाने की जांच की जा रही है।