फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: अज्ञात वाहन से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

Fri, 20 Feb 2026 11:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: माटा गांव में मौसी की शादी में आई तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर चार घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव के पास बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर घटना ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। एक शादी समारोह में शामिल होने आई तीन वर्षीय मासूम अंकिता को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब मासूम अपनी मौसी की शादी से कुछ ही दिन पहले अपनी सहेली के साथ सामान लेने दुकान पर गई थी।

विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के बिंदकी खजुआ गोभा गांव निवासी रेखा यादव अपने तीन वर्षीय बेटी अंकिता के साथ अपनी मौसेरी बहन रचना की शादी समारोह में शामिल होने माटा गांव आई थीं। बृहस्पतिवार रात अंकिता अपनी हम उम्र सहेली राशि के साथ गांव के पास एक दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन




करीब चार घंटे तक लगा रहा लंबा जाम

टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार को हमीरपुर के पचोखर से बरात आनी थी। अंकिता अपने माता-पिता की दो संतानों में सबसे छोटी थी, उसके पिता मजदूरी करते हैं। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें