फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पति ने खाना न बनाने पर डांटा, क्षुब्ध महिला ने फंदा लगाकर दी जान, मायके से कोई नहीं आया…जांच शुरू

Wed, 15 Oct 2025 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: महोखर गांव में पति की डांट से क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने मेहमानों के लिए खाना न बनाने को लेकर पत्नी को डांटा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मेहमान घर में आने पर महिला ने खाना नहीं बनाया तो पति ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। रात में पति ने देखा तो जानकारी हो सकी। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के नई दुनिया मोहल्ला निवासी किशनपाल ने बताया कि उसकी पत्नी सूरजकली (40) ने घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

रात में पति किशनपाल की आंख खुली, तो उसने पत्नी को चारपाई से नदारद पाया।  अंदर के कमरे के दरवाजे बंद होने पर उसने दरवाजे की दरार से झांका तो सूरजकली फंदे से लटकती मिली। पति किशनपाल ने बताया कि सोमवार की रात घर में दो मेहमान आ गए थे। घर के लोग खाना खा चुके थे। इस पर उसने सूरजकली से मेहमानों के लिए खाना बनाने को कह दिया।

विज्ञापन

पत्नी को मेहमानों के जाने के बाद डांटा था
काफी देर तक उसकी पत्नी ने खाना नहीं बनाया तो मेहमान बिना खाए घर से चले गए। इस पर उसने पत्नी को मेहमानों के जाने के बाद डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूरज कली का मायका तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में है। मायके से कोई नहीं आया था। उसके दो पुत्र हैं। पति ईंट गारा करने के साथ ऑटो भी चलाता है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें