बेटी की चीख से दहला गांव
रोज की तरह घर से कोचिंग गई मासूम बेटी जब वापस लौटी, तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर के अंदर उसकी मां की लाश पड़ी होगी। खून से लथपथ मां को देख बेटी की चीखें सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया, लेकिन तब तक हत्यारा पिता फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।