फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बालिका का शव तालाब में उतराता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 16 Jul 2024 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र बढ़ौली गांव में बालिका का शव तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
मृतका मेघना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाचा की शादी में गई छह वर्षीय बालिका का शव तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। चित्रकूट के खोही गांव निवासी मेघना (6) का शव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित तालाब में उतराता मिला। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने जानकारी दी तो परिजनों ने पुलिस को बुलाकर शव को पानी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


पिता कैलाश ने बताया कि मेघना के ममेरे चाचा प्रकाश की शादी बढ़ौली गांव में हुई है। बरात खोही से सोमवार की देर शाम बढ़ौली गांव पहुंची थी। यहां जनवासे से उसकी पुत्री लापता हो गई। पूरी रात वह उसे तलाशते रहे। इस बीच मंगलवार को शव गांव में ही स्थित तालाब में उतराता मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। घर में मां लक्ष्मी है। तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी। पिता मजदूरी करते हैं। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें