फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीयूष कुमार अध्यक्ष और सुलेमान बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा रोड स्थित उद्यान कार्यालय में शनिवार को मंडलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अपर सांख्यिकी अधिकारी शिवेंद्र बघेल व प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मिश्र की देखरेख में अधीनस्थ उद्यान सेवा संघ की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पीयूष कुमार को अध्यक्ष, सुलेमान खान को महामंत्री, नवनीत त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को उपाध्यक्ष तथा सौभाग्य सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अपर सांख्यिकी अधिकारी ने माला पहनकर पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। इस दौरान मंडल के चारों जिलों से कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें