बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में एक किसान ने अपने खेत में लगे बोर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह जब अन्य किसान खेत में पानी लगाने पहुंचे, तो उन्होंने शव को देखा और परिजनों को सूचित किया। रगौली गांव निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई सुधीर सिंह (32) ने शनिवार की रात किसी समय अपने खेत में बने बोर के लेंटर से निकली सरिया से मफलर के फंदा लगा लिया। सुबह गांव के भगवती प्रजापति जब खेत में पानी देने पहुंचे, तो उन्होंने सुधीर को फंदे से लटका हुआ देखा और परिजनों को सूचना दी।