फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: गेहूं की फसल काटने जा रहे किसान को लोडर ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 09 Apr 2026 04:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गेहूं की फसल काटने पैदल अपने खेत जा रहे वृद्ध किसान को सामने से आए लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली बबेरू क्षेत्र के अहार गांव निवासी शत्रुघन ने बताया कि उसके पिता रामदास यादव (60) गुरुवार को सुबह तकरीबन आठ बजे गेहूं की फसल काटने अपने खेत जा रहे थे। तभी मुरहा देवरथा गांव मोड़ पर सामने से आए मजदूरों से भरे लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। किसान के पास छह बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते थे। समाजसेवी पीसी पटेल व विचित्रवीर सिंह भी सीएचसी पहुंचे थे। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि लोडर की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लोडर चालक की तलाश की जा रही है। वह मौके से लोडर समेत भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें