फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बैलगाड़ी पलटने से किसान की मौत, बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था

Wed, 20 Mar 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में बैलगाड़ी पलटने से किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के खप्टिहा कलांं में चढ़ाई पर बैलगाड़ी पलटने से किसान की मौत हो गई। वह बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। परिजनों ने बताया कि 18 अप्रैल को किसान की बेटी की शादी होनी है। हादसे से घर में खुशी का माहौल गमगीन हो गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामलाल का डेरा मजरा अमारा निवासी जयराम निषाद (45) बेटी रागिनी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने बुधवार को बैलगाड़ी से पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम सांडी जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह केन नदी की चढ़ाई पर पलट गई। बैलगाड़ी के नीचे दबने से जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतक जयराम के जेब में पड़े मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। बेटे मुन्ना निषाद की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक जयराम के नाम चार बीघे जमीन है। बेटी रागिनी की शादी 18 अप्रैल को मौदहा में होनी थी। घर पर रागिनी बार-बार पिता को पुकार कर बदहवास हो रही थी। महिलाओं ने उसे बड़ी मुश्किल से संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें