Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर भुजरख मोड़ के पास शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में डंपर चालक को हल्की चोटें आई हैं।
बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर बुजुर्ग मोड़ के पास पर तेज गति से जाते समय फतेहपुर से बांदा की तरफ जा रहे डंपर के सामने अचानक नीलगाय आने से डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। शनिवार को तड़के पांच बजे फतेहपुर से बांदा की ओर से खाली डंपर तेज गति से जा रहा था।
विज्ञापन
डंपर बांदा-फतेहपुर मार्ग के भुजरख मोड़ के निकट पहुंचा, तो सामने अचानक एक नील गाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में डंपर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। डंपर अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई में पलट गया। आसपास मौजूद लोगों ने सुल्तानपुर के धनपतगंज निवासी रामजग (38) पुत्र भवानी प्रसाद को डंपर से बाहर निकाला गनीमत रही कि उसको हल्की चोट आई हैं।