फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट जच्चा-बच्चा में एचपीएलसी जांच बंद, विभागाध्यक्ष बोलीं- जिनके साथ टेंडर हुआ है, वह अभी बाहर हैं

Sat, 22 Aug 2026 10:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट जच्चा-बच्चा अस्पताल में खून की कमी, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने वाली एचपीएलसी जांच बंद कर दी गई है। विभागाध्यक्ष के अनुसार, संबंधित कंपनी का टेंडर होने और जिम्मेदार व्यक्ति के बाहर होने के कारण यह स्थिति आई है।
विज्ञापन
हैलट हॉस्पिट कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हैलट जच्चा-बच्चा अस्पताल में खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया आदि का पता लगाने के लिए शुरू हुई एचपीएलसी जांच बंद हो गई है। इस जांच की जरूरत एक महीने में मुश्किल से एक रोगी को पड़ रही थी, लेकिन उसका खर्च बहुत आ रहा था। विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि जिनके साथ टेंडर हुआ है वह अभी बाहर हैं। इसलिए जांच बंद है। विभाग में अब हम थाइराइड जैसी कुछ और जांचें गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू कराएंगे। इसके बाद उन्हें हैलट नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें