बांदा जिले में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से नवजात का शव आवारा कुत्तों के उठा ले जाने और उसे नोंचने की घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय 'सिक लीव' पर है क्या?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए लिखा कि भाजपा राज में जब जीवित लोगों का ही ख्याल रखने वाला कोई नहीं है तो मृतकों के लिए क्या अपेक्षा करना। उन्होंने कहा कि जो लोग बरेली में रैली करने आ रहे हैं, उन्हें बगल के शाहजहांपुर भी जाना चाहिए, जहां वे कभी शिलान्यास करने गए थे।