फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बारिश में जर्जर मकान ढहा, मलबे में दबकर 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, मचा कोहराम

Sat, 26 Sep 2026 04:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जर्जर मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार देर रात जर्जर कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर घर में सो रहे 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा पुत्र स्व. सुखारी वर्मा की मौत हो गई। हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बताया गया कि लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। रात में अचानक मकान भरभराकर ढह गया। घर में सो रहे चुन्नी वर्मा मलबे में दब गए। परिजनों ने आनन-फानन मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में छह बेटे हैं, जो मजदूरी करते हैं। मृतक के नाम मात्र एक बीघा जमीन है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें