बांदा। राइफल क्लब मैदान में आयोजित स्व. रज्जब खां मेमोरियल कबड्डी टूर्नामेंट में आगरा और कानपुर सहित कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में बांदा की टीम ने आगरा को हराकर ट्राॅफी जीत ली।
कबड्डी टूर्नामेंट बुधवार को राइफल क्लब मैदान में हुआ। इसमें आगरा, कानपुर, धमरा, रोरी,महोबा ,बीरा, झांसी ,बांदा स्टेडियम आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल आगरा और बांदा योद्धा टीम के बीच खेला गया। इसमें आगरा विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल आगरा व बांदा स्टेडियम की टीमें भिड़ीं। इसमें बांदा ने जीत हासिल की।
इसके बाद फाइनल मुकाबला आगरा और स्टेडियम बांदा के मध्य खेला गया। इसमें बांदा के खिलाड़ी राज, अभिषेक, उदय ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को सात अंकों से जीत दिलाई। हालांकि आगरा टीम के खिलाड़ी लवकुश व निरंजन ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ खिलाड़ी विकल्प शर्मा व जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव एडवोकेट ने विजेता टीम को छह हजार रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
वहीं उप विजेता टीम आगरा को चार हजार रुपये नकद व ट्राफी दी गई। इस मौके पर सचिव कमल सिंह यादव, राकेश पहलवान, जुगनू खान, शानू खान, फरीद अहमद, शकील, मोईन आदि उपस्थित रहे।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद