फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: मूकबधिर किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा

Thu, 16 Apr 2026 08:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मूकबधिर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी। बबेरू पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने मूकबधिर किशोरी को अगवाकर घर में बंद कर लिया। इसके बाद तीन घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसियों ने युवक का दरवाजा खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद आरोपी चाकू का खौफ दिखाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


बुधवार की शाम तकरीबन छह बजे मूकबधिर किशोरी अपने घर के पास बैठी थी। तभी आरोपी तोप सिंह उसे पकड़कर अपने घर के अंदर ले गया। आरोपी उसका मुंह भी कपड़े से बंद किए था। इसके बाद उसके साथ तीन घंटे तक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने गांव में तलाश कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने तोप सिंह के घर से किसी लड़की के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने एकत्र होकर दरवाजा खटखटाया और खुलते ही ग्रामीण घर के अंदर घुस गए। जहां घर के एक कमरे में किशोरी बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक चाकू का भय दिखाकर मौके से भागने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

किशोरी का मेडिकल कराया गया
बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मूकबधिर किशोरी का मेडिकल कराया गया है। जिसके आधार पर आरोपी तोप सिंह के खिलाफ पॉक्सो व अपहरण का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें