नरेंद्र की सूचना पर देर रात थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। पूछताछ में पुलिस को नरेंद्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एक केस को लेकर आरोपी व एक अन्य युवक सुलह की धमकी दे रहे थे। सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक के तीन बेटे व चार बेटियां हैं।
10 बीघा जमीन है और वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में मृतक हादसे में घायल हुआ था। इससे वह ठीक तरह से चल नहीं पाता था, सांस रोग से भी पीड़ित था। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फारेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल की पड़ताल कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फोर्स तैनात किया गया है।