फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: तिंदवारी पुलिस ने साढ़े 5 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

Fri, 24 Jul 2026 08:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और क्षेत्र के गांवों में गांजा की आपूर्ति करने आए थे।
विज्ञापन
तिंदवारी में पुलिस की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले की तिंदवारी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार शाम दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 05.5 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार राज्य के रहने वाले हैं, जो ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर गांजे की अवैध बिक्री और आपूर्ति करने के फेर में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

तिंदवारी थाना प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तेरहीमाफी गांव के मोड़ के पास घेराबंदी की। वहां खड़े दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को संदिग्ध हालत में धर दबोचा।

ग्रामीण इलाकों में गांजा बेचने की फिराक में थे आरोपी

शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों युवक पुलिस को भ्रमित करने और टालमटोल करने लगे। कड़ाई से ली गई तलाशी के दौरान उनके पास से 05.5 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार राज्य के भोजपुर निवासी हरेंद्र यादव और सरिवन के रूप में दी है।

विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे बांदा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर गांजा बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और बांदा में इनके स्थानीय संपर्कों की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें