फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: तेरहवीं संस्कार से लौट रहे बाइक सवार क्रिकेट खिलाड़ी की पेड़ से टकराकर मौत

Wed, 14 Jan 2026 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मोहित सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मामी की तेरहवीं संस्कार से लौट रहे बाइक सवार क्रिकेट खिलाड़ी की देर रात पेड़ से टकराकर मौत हो गई। सुबह होने पर राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के भभई गांव निवासी सुधीर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई मोहित सिंह (33) बांदा के स्वराज कालोनी मोहल्ले में अपने निजी मकान में रहते थे। वह क्रिकेट खिलाड़ी भी थे।

विज्ञापन


स्टेडियम में मैच खेलते थे। मंगलवार को वह अपनी मामी के निधन में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए सिजवाही गांव गए थे। वहां से देर रात वह बाइक से लौट रहे थे। तभी मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा गांव के पास बाइक सामने से आए वाहन से बचने में पेड़ से टकरा गई। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद किसी को पता नहीं चल सका।

बुधवार को सुबह होने पर वहां से गुजरे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया कि मोहित पांच बहनों में एकलौता भाई था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। घर में पत्नी काजल हैं। पिता स्व. प्रदीप सिंह का निधन हो चुका है। मां ऊषा सिंह हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पेड़ से टकराकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन क्रिकेट खिलाड़ी बता रहे हैं। संभवत: वह हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें