फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर

Mon, 16 Dec 2024 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर गांव के मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिंदवारी से खप्टिहाकलां गांव जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। देर शाम उसे रेफर कर दिया गया। हादसे को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा कैथी डेरा निवासी संतोष उर्फ संतराम निषाद (18) चचेरी बहन प्रियंका (20) व चचेरे भाई बिल्लू (13) के साथ बाइक से मौसेरी बहन प्रिंशु (4) को लेने के लिए पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव जा रहे थे। सोमवार देर शाम चिल्ला थाना क्षेत्र के सहूरपुर गांव के मोड़ पर बांदा से कानपुर जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका और बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसा होते देख पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल संतोष को तिंदवारी के न्यू पीएचसी पहुंचाया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिल्ला पुलिस ने दोनों शवों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज मोर्चरी भेजा है। चिल्ला थानाध्यक्ष केडी त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत हुई है। दोनों शवों को मोर्चरी भेजा गया है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें