मां ने लगाया आरोप
शनिवार की दोपहर उन्हें मकान मालिक ने बताया कि गौरा के कमरे से दुर्गंध आ रही है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही जितेंद्र बेटी को मारता पीटता था। अपने साथ अहमदाबाद नहीं ले जाता था। जब भी कमाकर लौटता उनके घर में झगड़ा होता था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ प्रवीण यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक सैनी ने मौका मुआयना किया। फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
जांच में पता चला कि बृहस्पतिवार की रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इससे पहले भी आपस में विवाद होता रहता था। इसी के चलते युवक ने पहले पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या की है। बच्चे की दम घुटने से मौत प्रतीत हो रहा है। वारदात को अंजाम देकर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विस्तृत जांच की जा रही है।- पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा